फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कासिगा स्कूल ए और द सिंधिया स्कूल फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिगा स्कूल में चल रहे आठवें ऑल इंडिया पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इसमें कासिगा स्कूल ए और द सिंधिया स्कूल ग्वालियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में कासिगा स्कूल ए ने वेल्हम बॉयज स्कूल को 40 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कासिगा की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए जिसमें अयानवीर भाटिया ने 40 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में वेल्हम बॉयज की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। कासिगा के ऋषभ डागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।



दूसरे सेमीफाइनल में द सिंधिया स्कूल ग्वालियर ने बीके बिरला स्कूल पुणे को छह विकेट से मात दी। बीके बिरला स्कूल की टीम 16.4 ओवर में मात्र 75 रन पर सिमट गई। लक्ष्य को पीछा करते हुए सिंधिया स्कूल ने 12.3 ओवर में चार विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। अर्जुन कोठारी ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और हर्ष आहूजा ने अच्छी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अर्जुन कोठारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें