फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना, प्रभा, कल्पना व मंजरी ने जीते खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष्य में ‘दो मिनट के क्षण साजन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं के लिए जूनियर व सीनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में करवा रानी का खिताब अर्चना सिंघल व प्रभा सलूजा ने जीता। पहली रनरअप शैली चांदना व सुरभि राजवंशी रहीं। निशु शर्मा करवा मृगाक्षी, गीता बेनवाल करवा कर्णिका, अर्चना शर्मा करवा अप्सरा बनीं। सीनियर वर्ग में कल्पना जोशी व मंजरी सक्सेना करवा महारानी बनीं। इसके अलावा कृष्णा जायसवाल व यामा शर्मा रनरअप रहीं। मेनका बहल करवा अप्सरा, शशी शर्मा करवा मतवाली, पुष्पा भल्ला करवा काम्या चुनी र्गईं। टीवी कलाकार दीप्ति भट्टनागर बडोनी निर्णायक रहीं। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बिष्ट, संस्था सांस्कृतिक सचिव संध्या जोशी, नीलिमा गर्ग, डॉ. अमर अत्री व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें