एसएसपी ने कहा कि हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर पुलिस की पूरी निगरानी रहेगी। सभी घाटों के प्रवेश द्वार एवं आसपास क्षेत्र में पिकेट लगाई जाएगी। रविवार रात से पुलिस की ड्यूटी जारी हो जाएगी। यदि कोई घाटों के आसपास घूमता मिला तो उसका चालान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
स्नान के लिए हरिद्वार न आने की अपील
डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज से स्नान पर रोक का संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हर साल उत्तर भारत से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से हालात अनुकूल नहीं हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने गंगा स्नान पर रोक लगाई है। उन्होंने अपील है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए श्रद्धालु हरिद्वार न आएं।