फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर दिखे कुंभ जैसे हालात,बनी भगदड़ की स्थिति, कई श्रद्धालु भीड़ में कुचलने से बचे

Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
ganga snan
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की पुलिस के साथ जबरदस्त झड़प हो गई। इतना नहीं वहां भगदड़ जैसे स्थिति बनने से कई श्रद्धालु भीड़ में कुचलने से बचे। यहां उस वक्त बड़ा हादसा होने से टला जब ब्रह्मकुंड की तरफ श्रद्धालुओं की नो एंट्री कर दी गई। इसके बाद हरकी पैड़ी के मुख्यद्वार पर श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने पर भगदड़ की स्थिति बन गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गंगा स्नान हरिद्वार
कई श्रद्धालु नीचे भी गिरे। गनीमत रही कि गिरने वाले श्रद्धालु भीड़ के पैरों तले कुचले जाने से बच गए। गुस्साए श्रद्धालुओं की पुलिस से धक्का-मुक्की तक हो गई। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी ममता वोहरा ने मोर्चा संभालते हुए बैरीकेटिंग हटवाकर ब्रह्मकुंड का रास्ता साफ किया तब कही जाकर स्थिति संभल पाई।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा स्नान हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के भारी तादाद में पहुंचने की उम्मीद संभवत कम थी। इसलिए पुलिस ने व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का दबाव लगातार बढ़ ही रहा था। तभी पुलिस ने हरकी पैड़ी गंगा घाट को खाली कराने के बजाय ब्रह्मकुंड की तरफ एंट्री बंद कर दी। 

4 of 6
ganga snan
उसका नतीजा ये रहा कि श्रद्धालु मुख्य गेट पर उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं के हुजूम के आगे सभी व्यवस्थाएं फेल हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। दबाव अधिक होने पर श्रद्धालुओं की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। श्रद्धालु ब्रह्मकुंड की तरफ जाने की जिद करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
ganga snan
श्रद्धालुओं ने इस दौरान बैरीकेटिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। भीड़ का दबाव अधिक होने पर एसपी सिटी ममता वोहरा तुरंत मौके पर पहुंच गई और बैरीकेटिंग को खुलवाया। तब जाकर स्थिति थोड़ी ठीक हो सकी। पूरे मामले में पुलिस की बदइंतजामी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganga snan
श्रद्धालुओं का रैला उमड़ा हुआ था और हरिद्वार पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया ये था कि एक पुलिस अधिकारी की कार को अपर रोड पर ही एंट्री दे दी गई। ऐसे में अपर रोड पर स्थिति बनती-बिगड़ती रही। ये तो शुक्र रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, वरना बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें