फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस 2019: मातृभूमि के भाल पर यूं ही चमकते रहेंगे देवभूमि के 75 जांबाज

Fri, 26 Jul 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजादी के बाद से आज तक उत्तराखंड के वीर सपूत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए हमेशा आगे रहे। वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में देवभूमि के 75 जांबाजों ने देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था। इनमें 37 जांबाजों के परिजनों को बहादुरी का पुरस्कार मिला था। आजादी के बाद से अब तक हुए युद्धों में देवभूमि के डेढ़ हजार से अधिक जवान शहादत दे चुके हैं।

विज्ञापन

कारगिल युद्ध के वीर जांबाज  

महावीर चक्र : मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।
वीर चक्र : कशमीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशिभूषण घिल्डियाल, रूपेश प्रधान व राजेश शाह।
सेना मेडल : मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह व संजय।
मेन्स इन डिस्पैच : राम सिंह, हरि सिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार।
विज्ञापन

किस जनपद से कितने शहीद

देहरादून - 28 
लैंसडौन - 10 
टिहरी - 8 
नैनीताल -5 
चमोली - 5 
अल्मोडप़थौरागढ़ - 04 
पौडऱुद्रप्रयाग - 03 
बागेश्वर - 02 
ऊधमसिंह नगर - 02 
उत्तरकाशी - 01
कुल : 75 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें