शहीद सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम से बड़ोवाला में बनाए मंदिर को परिजनों ने शांतिकुंज को दान में दे दिया है। वीर जवान शहीद सुरेंद्र के पिता कर्नल सुजान सिंह नेगी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ ही मंदिर की देखरेख करने में समस्या आने लगी। जिसके चलते दो साल पहले ही मंदिर को शांतिकुंज को दान में दे दिया गया।
शहीद की मां करती हैं स्मारक की सफाई
प्रेमनगर में बने शहीद सुरेंद्र सिंह नेगी के स्मारक की सफाई उनकी मां गोमती देवी स्वयं ही करती हैं। उन्होंने बताया कि वह सप्ताह में एक बार स्मारक साफ करने आती हैं। स्मारक पर थोड़ी भी गंदगी होने से उन्हें बहुत दुख होता है।
साथ ही समय-समय पर परिजनों की ओर से हर साल स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाता है। समाजसेवी बीरू बिष्ट ने बताया कि प्रेमनगर में बने शहीदों के स्मारकों की देखरेख की मांग की गई। लेकिन सरकार द्वारा इस संबंध में कोई काम नहीं किया जा रहा है।