सेना में सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं छोटे भाई विनोद
प्रवीन कुमार थापा की शहादत के बाद छोटे भाई विनोद कुमार थापा को सेना में भर्ती होने पर अक्सर परिजन मना करते थे लेकिन बचपन से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले विनोद सेना में भर्ती हो गए। विनोद सिपाही के पद से बीते साल सेवानिवृत्त भी हो गए।
चार साल ही करा पाए शहीद के नाम पर टूर्नामेंट
शहीद प्रवीन कुमार थापा के भाई नवीन थापा उनकी स्मृति पर चार साल ही फुटबॉल टूर्नामेंट करा पाए। नवीन ने बताया कि चार साल स्थानीय लोगों के सहयोग से शहीद प्रवीन की स्मृति पर फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया, लेकिन पांचवें साल आर्थिक तंगी के चलते टूर्नामेंट नहीं कराया जा सका। इसके बाद से टूर्नामेंट ही नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि प्रवीन बहुत अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे। राज्य स्तर पर उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे।