योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सहयोगी रहे आचार्य कर्मवीर रामदेव के बारे में पूछे गए सवालों से बचते नजर आए।
पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी
एक कार्यक्रम में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे आचार्य कर्मवीर ने बस इतना ही कहा कि जिसने गलत किया होगा उसे भुगतना तो पड़ेगा ही। आचार्य कर्मवीर ने अपने गुरु शंकरदेव के लापता होने के सवाल पर बस इतना कहा कि मामले की जांच चल रही है।
सच्चाई का होना जरूरी
उन्होंने कहा कि अपराध से व्यक्ति बढ़ तो सकता है, लेकिन उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को कोई भी कार्य करते समय उसमें कड़ी मेहनत और सच्चाई का होना जरूरी है। एक जमाने में रामदेव, बालकृष्ण और कर्मवीर की पहचान तिकड़ी के तौर पर थे।
तीनों गुरु शंकरदेव की सानिध्य में दिव्य योग मंदिर कृपालु बाग कनखल में रहते थे। बाद में समय ने करवट ली। रामदेव और बालकृष्ण का सितारा बुलंद हुआ और आचार्य कर्मवीर इनसे अलग हो गए।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले आचार्य कर्मवीर योग को लेकर लगातार काम कर रहे हैं और इनका महाराष्ट्र में आश्रम है। योग की दुनिया में आचार्य कर्मवीर भी बड़ा नाम है।
हाईकोर्ट तय करेगा रामभरत का भविष्य
नितिन त्यागी प्रकरण में एफआईआर खारिज करने को लेकर हाईकोर्ट की शरण में गए मुख्य आरोपी रामभरत के भविष्य का फैसला अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही होगा।
हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर रामभरत की गिरफ्तारी तय है। वहीं, कनखल पुलिस अन्य आरोपितों को चिह्नित करने में जुटी है।
पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार
कनखल पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट में नितिन त्यागी प्रकरण में योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत व सिक्योरिटी सुपरवाइजर रमेश मलिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक
जबकि मुख्य आरोपित रामभरत ने एफआईआर को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने फिलहाल रामभरत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद रामभरत का भविष्य तय हो सकेगा, क्योंकि पुलिस ने रामभरत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
यदि हाईकोर्ट से रामभरत को राहत न मिली तो ऐसे में गिरफ्तारी तय है। पूरे प्रकरण की तस्वीर अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही साफ हो सकेगी। एसओ महेश जोशी ने बताया कि अन्य आरोपितों के चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)