फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत के स्टिंग केस की पैरवी के लिए उत्तराखंड पहुंचे कपिल सिब्बल

Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल नैनीताल पहुंचे हैं। सोमवार को वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में हरीश रावत की तरफ से पैरवी करेंगे। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर को वे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि यह सिर्फ दबाव बनाने के लिए मामले को तूल दिया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में सब साफ हो जाएगा। 

बता दें कि 2016 में एक निजी चैनल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग दिखाया था। इस स्टिंग में रावत सरकार बचाने के लिए विधायकों से सौदेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लगाने का मामला पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फलस्वरूप रावत सरकार बहाल हो गई थी। मामले की सीबीआई जांच को लेकर भी हरीश रावत काफी आशंकित लग रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

मुझे न्यायपालिका पर भरोसा- हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कह चुके हैं कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने को तैयार हैं, लेकिन उनको अपनी सुनवाई का और खुद को निर्दोष सिद्ध करने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का सीबीआई पर इतना दबाव है कि वह विपक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना दोषी सिद्ध करने पर उतारू हो गई है। 

रावत का कहना है कि उन्हें तो न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है लेकिन केंद्र सरकार को न्याय पालिका और किसी संस्थान पर भरोसा नहीं है। उसे सिर्फ सीबीआई, ईडी और बाहुबल पर ही भरोसा है। इनके द्वारा वह हर किसी की आवाज को दबाना चाह रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें