फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर सक्रांति के अवसर पर खुलेंगे आदिबदरी के कपाट 

Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
विज्ञापन
आदिबदरी नाथ मंदिर - फोटो : file photo
विज्ञापन

पंच बदरियों में से एक आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट मकर सक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे से श्रद्धालु मंदिर में भगवान आदिबदरी नाथ के श्रृंगार दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति ने कपाटोद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट 12 माह में केवल एक माह (पौष) के लिए बंद रहते हैं। परंपराओं के अनुसार पौष माह की सक्रांति को यहां कपाट बंद होते हैं। जबकि माघ माह की सक्रांति (मकर सक्रांति) को मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं। इस दौरान यहां महाभिषेक समारोह का आयोजन किया जाता है।

स्थानीय लोग कहते हैं कि पंच बदरियों में आदिबदरी के कपाट सबसे आखिर में बंद होते हैं जबकि सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं। पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि इस बार कपाट खुलने का मुहूर्त मकर सक्रांति को प्रात: 4:30 बजे का है। इस दौरान भगवान आदिबदरीनाथ के श्रृंगार की परंपराएं संपादित की जाएगी। प्रात:11:30बजे शुरू होने वाले समारोह का उद्घाटन विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें