फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन 2021: कन्याओं को डिब्बा बंद व्यंजन से भोग लगाकर किया अष्टमी पूजन

Tue, 20 Apr 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • घरों में भक्तों ने कन्याओं को डिब्बा बंद व्यंजनों से भोग लगाया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक साथ के बजाए बारी-बारी से कन्या पूजन किया। 
विज्ञापन
कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के मौके पर मंगलवार को अष्टमी के मौके पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की मंदिरों और घरों में विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। घरों में भक्तों ने कन्याओं को डिब्बा बंद व्यंजनों से भोग लगाया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक साथ के बजाए बारी-बारी से कन्या पूजन किया। 

विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर भव्य आयोजन होते थे, लेकिन कोरोना के चलते इस बार शहर में कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। लोगों ने घर में ही सीमित कन्याओं के साथ कन्या पूजन किया। घरों में महिलाओं ने चौका आदि लगाकर खीर-पूड़ी व पकवान बनाए। बच्चों के साथ परिवार के सभी सदस्यों को बिठाकर माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। इसमें भी शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।

उधर, मंदिरों में भी पुजारी ने पूजा और आरती की। पंडितवाड़ी में महिलाओं ने घरों में कन्याएं जिमाईं। कन्याओं को डिब्बा बंद भोग लगाने के साथ जरूरतमंदों को भी डिब्बा बंद प्रसाद वितरित किया। पंडितवाड़ी निवासी पल्लवी गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार डिब्बा बंद भोग लगाया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को प्रसाद के पैकेट बांटे गए। 
विज्ञापन


बुधवार को रामनवमी 
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी के दिन दोपहर के समय हुआ था। ये भी मान्यता है कि उस दिन पुनर्वसु नक्षत्र था। भगवान राम के साथ नवरात्रि के अंतिम दिन मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की भी उपासना की जाती है। पंडित विनोद झा ने बताया कि ज्योतिष गणना अनुसार राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। पूजन मुहूर्त की कुल अवधि करीब ढाई घंटे रहेगी। पंडित टीका राम शास्त्री ने सुबह व शाम के समय लोगों से घरों में रामचरित मानस का पाठ करने का आग्रह किया गया है। शाम को मंदिर और घरों में दीप जलाए जाएंगे।

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में रामनवमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार रामनवमी सादगी से मनाई जाएगी। रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री राम दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर मे श्री रामजी के जन्मोत्सव पर विशेष पूजन स्त्री सत्संग एवं प्रसाद वितरण होगा। प्रधान सुभाष माकिन, महासचिव अवतार किशन कौल ने भी रामनवमी पर श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें