फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर, गोमुख ट्रैक पर तीन पुलिया बही, 150 कांवड़िए फंसे

Wed, 19 Jul 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बार‌िश के अलर्ट के बीच उत्तरकाशी में सुबह से ही भारी बार‌िश हो रही है। लगातार बार‌िश से गोमुख ट्रैक मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


इसी बीच भोजवासा में भारी बारिश से तीन पुलिया बह गई हैं। ज‌िसके कारण गोमुख  से जल लेकर आ रहे 150 कांवड़‌िए रास्ते में ही फंस गए हैं।

जानकारी के मुताब‌िक, मौके पर एसडीआरएफ टीम फंसे हुए कांवड़‌ियों को रेस्‍क्यू करने में जुटी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में बादल इन जिलों में कहर बरपा सकते हैं। 

उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

वहीं राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें