फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में बम मिलने से फैली सनसनी, लेकिन हकीकत निकली कुछ और, फिर...

Wed, 19 Jul 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हर‌िद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बम म‌िलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुल‌िस में भी बम को देखकर हड़कंप मच गया। लेक‌िन जब बम को ध्यान से देखा गया और व‌िस्फोट क‌िया गया तो पुल‌िस भी चौंक गई। 
विज्ञापन


बैरागी कैंप पार्किंग में बमनुमा वस्तु मिलने से अफरा तफरी मच गई। समझ में न आने पर दस्ते ने बमनुमा वस्ते के पास बारूद का गोला रखकर विस्फोट कराया, लेकिन बमनुमा वस्तु पर कोई असर नहीं पड़ा। फ‌िर पता लगा क‌ि ये पीतल का पाइप है। 

जिसे देखकर अनुज सिंह ने वहीं पास में पड़े बांस से गड्ढ़े में डालते हुए सूचना एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को दी। साथ ही मुख्य रास्ते की आवाजाही रुकवाते हुए आसपास के ढाबों को खाली करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व‌िस्फोट के बाद भी नहीं हुआ कुछ असर

कुछ ही देर में जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में बम स्कवायड ने पीतल के पाइप को संदिग्ध मानते हुए उसके पास छोटा गोला रखकर विस्फोट किया।

विस्फोट के बाद देखा कि बमनुमा पाइप पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बाद पाइप के पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। कुछ देर बाद बम निरोधक दस्ते के वाहन में बमनुमा पाइप को वहीं नजदीक में घुड़सवार लाइन में जांच को लेकर चले गए।

​इस दौरान करीब एक घंटे चले ऑपरेशन के दौरान आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी। इससे कांवड़ियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और तरह-तरह की चर्चाएं बनी रही। ‌एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मिली संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद ही कोई नतीजे पर पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें