फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा की तेज धारा में फंसा कांवड़ियां, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने निकाला सकुशल

Sat, 01 Aug 2026 02:35 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसडीआरएफ और जल पुलिस की तत्परता से एक कांवडि़ए की जान बच गई।
विज्ञापन
कांवडि़ए को सुरक्षित निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंसे एक युवक को जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल बचा लिया। युवक की पहचान महेंद्र (22) पुत्र मंगल सिंह, निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्र गंगा के तेज बहाव में फंस गया था। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, शादी को हुए थे महज आठ महीने

हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि गंगा में केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें