डामकोठी के पास गंगा में मिला शव
डामकोठी के पास रविवार सुबह एक युवक का शव गंगा में मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि डामकोठी के पुल के नीचे गंगा में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। पुल के नीचे लकड़ी में फंसे शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। करीब 35 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा।
ये भी पढ़ें...Controversy: पुलिस और सीआईएसएफ की महिलाओं से झड़प, चारा-पत्ती के गठ्ठर छीने, वाहन में बिठाकर थाने ले आई