गृह सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यातायात व्यवस्था सरल सुगम व सुरक्षित हो। श्रद्धालुओं की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जाएं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ यात्रा अवधि, श्रद्धालुओं का प्रतिशत, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की तैयारियों का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से विस्तार से जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की ओर से डीआईजी अभिषेक ने यात्रा प्लान सहित चल रही तैयारियों की जानकारी दी।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती
कांवड़ मेले में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के लिंक भी साझा किया जाएंगे, ताकि दूसरे लोग अफवाह न फैला सकें। कांवड़ 10 फीट से अधिक ऊंचाई के नहीं होगी। शराब, मीट से संबंधित एसओपी का सख्ती से अनुपालन हो, चिह्नित डीजे संचालकों को नियमानुसार नोटिस देते हुए बाउंड ऑफ किया जाएगा। उत्तराखंड की ओर से समय–समय पर हरिद्वार में पार्किंग की स्थिति से उत्तर प्रदेश को अवगत कराया जाएगा।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
बैठक में उत्तर प्रदेश से एडीजे भानु भास्कर, सचिव गृह मोहित गुप्ता, कमिश्नर मेरठ डिवीजन ऋषिकेश भास्कर यशोद, कमिश्नर बरेली सौम्य अग्रवाल, कमिश्नर सहारनपुर एके राय, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, आईजी आरपीएफ पंकज गंगवार, उत्तराखंड से आईजी निलेश आनंद भरणे, एनएस नपलच्याल, डीआईजी धीरेंद्र गुंज्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, मेलाधिकारी सोनिका, अपर सचिव लोनिवि विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।