24 घंटे पेट्रोलिंग करने के निर्देश
इसके अलावा बाईपास पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को 24 घंटे पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। वहीं, कांवड़ यात्रा में भीड़ को देखते हुए रविवार से ही रूट डायवर्ट प्लान लागू करने के निर्देश दिए। योजना के अनुसार, दिल्ली, मेरठ, राजस्थान आदि प्रदेशों की ओर से आने वाले वाहन मंगलौर हाईवे बाईपास से नगला इमरती से लंढौरा और लक्सर की ओर डायवर्ट कर हरिद्वार भेजे जाएंगे। लक्सर और अन्य क्षेत्रों से रुड़की पहुंचने वाले वाहनों को लंढौरा-मंगलौर मार्ग से गुजारा जाएगा।
भीड़ रही कम तो चलेगा बाईपास
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 17 जुलाई से वाहनों को लक्सर की ओर डायवर्ट किए जाएगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भीड़ कम रहती है तो वाहनों को सीधा हाईवे से गुजारा जाएगा। 18 जुलाई से डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किया जाएगा।
नगला इमरती अंडरपास पर अधिक रहेगा दबाव
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नगला इमरती के पास अंडरपास पर वाहनों का अधिक दबाव रहेगा। यहां पर एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और दस से अधिक सिपाहियों की तैनाती रहेगी। साथ ही यातायात पुलिस के जवान भी यहां पर तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...मौत को मात: भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे अटकी सांसें, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
संपर्क मार्गों पर भी तैनात होंगे पुलिसकर्मी
डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने यूपी और उत्तराखंड प्रदेश की सीमा से लगे मंडावर पुलिस चेकपोस्ट का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बॉर्डरों के अलावा संपर्क मार्गों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। इससे कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति संपर्क मार्गों से सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यूपी पुलिस से भी लगातार संपर्क किया जाए ताकि वहां की स्थिति की भी पूरी जानकारी मिल सके। इस दौरान एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ रुड़की विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, राजीव रौथाण आदि मौजूद रहे।