फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद सख्ती, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने खंगाले हरिद्वार गंगा घाट

Sat, 16 Jul 2022 10:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है।
 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा: गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद पुलिस ने गंगा घाटों व अन्य जगहों पर सख्ती बढ़ा दी है। गंगा घाटों, होटलों, धर्मशालाओं व दुकानों में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने भी संदिग्धों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी हमला या सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा किए जाने की एडवाइजरी जारी की है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें...गंगा में बहे तीन किशोर: जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे आठ दोस्त, हादसे ने मातम में बदल दी खुशियां
विज्ञापन


मनसा देवी मंदिर, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, शिव घाट, कांगड़ा घाट, मालवीय दीप घाट समेत अन्य घाटों पर अभियान चलाया। रोलीबेलवाला में लगाई गई अस्थायी दुकानों में भी डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग की। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैगों को भी खुलवाकर चेक किया गया। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ की। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोध्एाक दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें