हरिद्वार जिले में प्रवेश करने के 11 स्थान हैं। इन जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी और पैदल आने वालों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की सीमाओं पर तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
वहीं, कांवड़ियों से कुंभनगरी न आने की अपील की जा रही है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपील की है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना के मद्देनजर कांवड़िए यहां न आएं। इधर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की मानें तो सोशल मीडिया के माध्यम से कांवड़ियों के न आने का संदेश जारी किया गया है। संदेश में यह भी लिखा है कि यदि कोई आता भी है तो उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा।