फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार DJ लेकर नहीं चल पाएंगे कांवड़िए

Sun, 05 Jul 2015 01:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और रेलवे पुलिस ने सुरक्षा पर मंथन किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों को गंगनहर पटरी से निकालने, त्रिशूल, हाकी, डंडे और डीजे पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया। नेपाल और चीन की सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के साथ खुफिया जानकारियों का आदान- प्रदान करने पर सहमति हुई। डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि कांवड़ मेला पुलिस प्रबंध के लिहाज से अर्द्धकुंभ 2016 का पूर्वाभ्यास होगा।

देहरादून में पुलिस मुख्यालय पर हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने कहा कि कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ रही है। ऐसे में यात्रा में पड़ने वाले संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर पहले ही जरूरी कदम उठा लिए जाएं, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन


नए स्थानों पर कांवड़ शिविरों की अनुमति नहीं देने के साथ भंडारा संचालकों से यह शपथ पत्र ले लिया जाए कि उनके भंडारे से यातायात प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी करने की बात कही, जिसमें हॉकी, डंडे, त्रिशूल, डीजे आदि पर प्रतिबंध के साथ दुपहिया वाहनों पर आने वाले कांवडियों के लिए हेलमेट अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने आपसी तालमेल से कार्य किए जाने पर बल दिया। हरिद्वार की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रबंधों, पार्किंग, वैकल्पिक मार्गों, सीसीटीवी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि वेस्ट यूपी में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति समिति और सुरक्षा समिति को सक्रिय कर दिया गया है। अवांछनीय तत्वों से निपटने की तैयारी है। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक आलोक शर्मा ने कांवड़ के मद्देनजर तैयारियों पर जानकारी दी। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा, एडीजी अशोक कुमार, दिल्ली की ज्वाइंट कमिश्नर गरीमा भटनागर, करनाल के आईजी हनीफ कुरैशी, आईटीबीपी के आईजी आईएस नेगी, मेरठ अभिसूचना इकाई के एसपी स्वप्निल मंमगई, बिजनौर की एसपी कल्पना सक्सेना, मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक विनोद पांडेय, सहारनपुर एलआईयू की मंडलाधिकारी राकेश बाला त्यागी, गढ़वाल के डीआईजी संजय गुंज्याल, कुंभ के डीआईजी जीएस मर्त्तोलिया, देहरादून के एसएसपी पुष्पक ज्योति, टिहरी के एसपी मुख्तार मोहिसन, पौड़ी के एसपी अजय जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें