फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में रामझूला पुल से मौनी बाबा होते हुए नीलकंठ जाएंगे कांवड़िए, पढ़ें पूरा रूट प्लान

Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला बंद होने के बाद कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के लिए नीलकंठ जाने का रूट तय हो गया है। पैदल कांवड़िए रामझूला पुल से प्रवेश करेंगे और मौनी बाबा होते हुए नीलकंठ जाएंगे। मौनी बाबा से होते हुए बैराज मार्ग से वापसी करेंगे। वहीं, चौपहिया वाहन बैराज मार्ग से प्रवेश कर मौनी बाबा और गरूड़चट्टी होते हुए नीलकंठ पहुंचेंगे। वाहनों का वापसी रूट गरूड़चट्टी पुल से तपोवन और मुनिकीरेती बाईपास मार्ग होगा। 

विज्ञापन

आईजी अजय रौतेला ने इस बाबत जानकारी दी। रविवार को मुनिकीरेती पुलिस कैंप कार्यालय में कांवड़ मेले की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर के एक्सईएन  को आड़े हाथ लिया गया। आईजी ने झूला पुल की ताजा रिपोर्ट पूछी तो बताया गया कि दोपहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है, जबकि पैदल यात्रियों की आवाजाही जारी है। इस पर आईजी ने नाराजगी व्यक्ति की। 


उन्होंने पूछा कि शासन के पुल पर आवाजाही रोकने के आदेशों के बावजूद किसके निर्देश पर आवाजाही जारी है। दो पहिया वाहनों रोकने भर से क्या खतरा टल जाएगा। पैदल यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली जा रही है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को पुल पर पूरी तरह आवाजाही बंद कर देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसएसपी टिहरी योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर, एडीएम टिहरी शिवचरण द्विवेदी, एडीएम पौड़ी शिव कुमार बर्नवाल, एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन यमकेश्वर पौड़ी निर्भय सिंह, एक्सईएन नरेंद्रनगर मोहम्मद आरिफ खान, सीओ ऋषिकेश विरेंद्र सिंह रावत, कोतवाल ऋषिकेश रितेश शाह, मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी, लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी राकेंद्र कठैत, रायवाला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत आदि उपस्थित थे। 

बाहरी यात्रियों को नहीं पता था कि आवाजाही बंद है
आईजी अजय रौतेला की अध्यक्षता में जिस वक्त यह बैठक चल रही थी, उस दौरान भी लक्ष्मणझूला पुल पर अवैध आवाजाही जारी थी। बाहर से आए यात्रियों को यह भी नहीं पता कि झूला पुल पर आवागमन बंद है। स्थानीय प्रशासन भी पुल पर बैरिकेड लगाकर चलता बना। 

पैदल यात्री गुजरते रहे, नहीं गए दो पहिया वाहन 
रविवार को लक्ष्मणझूला पुल से पैदल यात्री गुजरते रहे, लेकिन दो पहिया वाहन नहीं जाने दिए गए। इससे पहले शनिवार को लक्ष्मणझूला पर पीडब्ल्यूडी ने बेरिकेडिंग लगाकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। केवल पैदल जाने वाले लोगों के लिए बेरिकेडिंग में आने जाने की जगह दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें