फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांडोई भरम का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकराता। विधानसभा क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कांडोई भरम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने सबसे अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के एथलेटिक्स क्रम में न्याय पंचायत बेगी के राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 प्रथम, पांच द्वितीय व चार तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चकराता व कालसी विकासखंडों की 16 न्याय पंचायतों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। छात्रा तनु ने 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनीता ने लंबी कूद व 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यांश ने ऊंची कूद में प्रथम व 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पाया। यादेश ने लंबी कूद में प्रथम व 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से युवराज ने गोला फेंक, सांगली ने भाला फेंक, नीतू ने 400 मीटर दौड़, किरण ने 600 मीटर दौड़, सृष्टि ने 200 मीटर दौड़, काजल ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं किरण व सृष्टि ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की रिले दौड़ में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें