फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड बोर्ड में 90 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों की माताएं होंगी पुरस्कृत 

Fri, 17 Jan 2020 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mother
विज्ञापन

प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सरकार स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से पुरस्कृत करेगी। वर्ष 2019-20 में इस पुरस्कार की धनराशि को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की तैयारी है।

विज्ञापन


इससे पहले 75 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को पुरस्कृत किया जाता था। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि लगभग एक हजार छात्रों की माताएं इस दायरे में आएंगी। 

पुरस्कार के रूप में सभी सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के मेधावी बच्चों की माताओं को एक प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि प्रदेश में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। इससे विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार वितरण में कठिनाई हो रही है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की माताओं को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाए।

वर्ष 2020-21 में इस तरह के छात्र-छात्राओं की संख्या एक हजार हो सकती है। निदेशालय की ओर से शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा गया है कि इसके लिए 28 फरवरी 2014 के शासनादेश में आंशिक संशोधन किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें