फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 35 मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, यमुना कॉलोनी में सोमवार को कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 35 मेधावी छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 14 नवंबर 2013 को इस पुरस्कार की घोषणा की थी। इसका शासनादेश 28 फरवरी 2014 को जारी हुआ। उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं व उनकी माताओं को यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है। प्रत्येक माता को एक हजार रुपये का चेक मिलता है। प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने बताया, इस वर्ष उनके विद्यालय से पूरे ब्लॉक में सबसे अधिक बच्चे चुने गए। 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को माताओं संग यह पुरस्कार मिलता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें