फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नारद की तपस्या भंग करने पहुंचे कामदेव और अप्सराएं, नहीं डिगी साधना

Tue, 06 Oct 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती कला मंच की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की लीला का शुभारंभ श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। लीला के प्रथम दृश्य में महर्षि वाल्मीकि की ओर से रामायण की रचना का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नारद मुनि के तपस्या में लीन होने का दृश्य मंचित हुआ। नारद की तपस्या से इंद्र का इंद्रासन डोलने लगा तो इंद्र ने रंभा आदि अप्सराओं और कामदेव को उनकी तपस्या भंग करने के लिए भेजा। अप्सराओं के प्रयास और कामदेव के धनुष पर बाण चढ़ाने के बावजूद नारद की साधना नहीं डिगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही विष्णु-नारद संवाद, विश्वमोहिनी स्वयंवर और शिव लीला के प्रसंगों का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आध्यात्मिक भाव से जोड़ा। लीला का उद्घाटन समाजसेवी अनिल गोयल ने किया।

मुख्य पात्रों में विष्णु की भूमिका विकास शर्मा, शंकर की नोनी राणा, नारद की राहुल मित्तल, इंद्र की शैलेंद्र तोमर, लक्ष्मी की आस्था गुप्ता, कामदेव की संजय धीमान, माया की चंद्रकला, गण की पूर्ण चंदोला और पीके दुबे ने निभाई। इस दौरान नवनीत वर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सैनी, संजीव भारद्वाज, सियाराम पटेल, सुरेश, अभिषेक रोहिल्ला, कनिष्क, मनोज, राजीव, दीनानाथ, आंचल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें