फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालसी में 60 प्रधान, 565 वॉर्ड मेंबर और 10 बीडीसी निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का काम पूरा हो गया। देर रात तक चुनाव कर्मचारी फॉर्म वेरिफाई करने के काम में जुटे रहे। सिर्फ कालसी ब्लॉक में ही समय पर फॉर्म चेक करने के कार्य काम पूरा हो सका। यहां पर कुल 565 वॉर्ड मेंबर निर्विरोध चुने गए जबकि, 60 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया। 10 सीटों पर बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मालूम हो कालसी ब्लॉक में कुल 793 वॉर्ड मेंबर, 119 ग्राम प्रधान और 30 बीडीसी सदस्य के पद स्वीकृत हैं। जिनमें से आधे से अधिक पदों पर निर्विरोध जनप्रतिनिधियों का चयन कर लिया गया। ऐसे में वॉर्ड मेंबर, प्रधान और बीडीसी के ज्यादातर पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चयन होने के बाद सिर्फ क्षेत्र की 228 वॉर्ड मेंबर, 59 ग्राम प्रधान और 20 बीडीसी सीट पर चुनाव होने हैं। सभी निर्विरोध सदस्यों को भी काउंटिग के दिन ही सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
वहीं विकासनगर, सहसपुर और चकराता ब्लॉक में देर रात तक चुनाव कर्मचारी फॉर्म वेरिफाई कर लिस्ट बनाने के काम में जुटे रहे। इन ब्लॉकों में रविवार को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें