फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वदेशी तकनीक और उद्यमिता के लिए तैयार करना होगा कल्पवृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल ने की तकनीकी नवाचारों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन


-कहा, उत्तराखंड एआई मिशन जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा
अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को लोकभवन में तकनीकी नवाचारों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीक, उद्यमिता के लिए हमें कल्पवृक्ष तैयार करना होगा।

टीम ने गवर्नर्स डिजिटल हब में शामिल की जा रही नई एप्लिकेशनों और विभिन्न पोर्टलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में राज्यपाल ने सभी आईटी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमें एक सशक्त कल्पवृक्ष तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकभवन का उद्देश्य नवीन तकनीक और युवा शक्ति के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को नई गति प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र तकनीक से अछूता नहीं है। समावेशी और सतत विकास के लिए तकनीकी सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तराखंड एआई मिशन-2025 के शुभारंभ के माध्यम से राज्य ने आधुनिक तकनीक को अपनाकर जन आकांक्षाओं और लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अवसर पर अपर सचिव रीना जोशी, वरिष्ठ प्रोग्रामर वीएस पुंडीर सहित लोकभवन के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें