यहां से चलेंगी शटल सेवाएं
1-नगर पालिका भवाली के रामलीला मैदान से
2-भवाली सैनीटोरियम के पास अर्द्धनिर्मित रातीघाट मार्ग से
यहां से होगा रूट डायवर्ट
- अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को क्वारब से रामगढ़ होते हुए भवाली रामगढ़ तिराहा से भीमताल भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को भीमताल, भवाली रामगढ़ तिराहा के रास्ते क्वारब होते हुए अल्मोड़ा भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से बेतालघाट व रानीखेत जाने वाले वाहनों को भवाली तिराहा से कैंची धाम होते हुए निकाला जाएगा।
- बेतालघाट व रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को कैंची धाम से भवाली तिराहा से होते हुए ज्योलीकोट के रास्ते भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से चंपावत/पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से डायवर्ट किया जाएगा।
- अल्मोड़ा से रामनगर, काशीपुर, दिल्ली, देहरादून को जाने वाले वाहनों को खैरना पुल से बेतालघाट होते हुए भेजा जाएगा।
रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक चलेंगे भारी वाहन
नए रूट प्लान के मुताबिक अल्मोड़ा से आने वाले भारी वाहनों को क्वारब, हल्द्वानी से आने वाले भारी वाहनों को गौलापार और खैरना व रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खैरना पुल-रानीखेत मार्ग पर रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक ही आवाजाही की अनुमति रहेगी।
गंदगी की तो कटेगा 1000 रुपये तक का चालान
कैंची धाम और इसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले लोगों का ग्रामसभा की ओर से चालान किया जाएगा। गंदगी फैलाने के एवज में उनसे पांच सौ से हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। कैंची के ग्राम प्रधान की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में इस संबंध में बोर्ड लगाए गए हैं।
कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मंदिर के सामने और आसपास शिप्रा नदी में उतरकर मौज मस्ती करते हैं और जगह जगह गंदगी फैलाते हैं। प्रधान पंकज ने बताया कि पूर्व में हाईकोर्ट ने नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही ग्राम सभाओं को यह अधिकार दिया है कि वह गंदगी फैलाने वालों का चालान कर सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम लोगों को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में कई फ्लैक्सी भी लगा दी गई हैं। बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में कम लोग शिप्रा नदी में नजर आए हैं।