हरतपा गांव को जाने वाले मार्ग पर टिकी आस
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा कहते हैं कि टनल बनाना संभव नहीं हो रहा है। अन्य विकल्प को देखा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद कहते हैं कि जहां पर टनल बनना है, वहां के पहाड़ काफी फरजाइल हैं। ऐसे में टनल बनाना मुश्किल है। वहीं, कैंची के पास हरतपा इलाके में पांच किमी की सड़क बना रहा है। इस सड़क को सात किमी और आगे विस्तारित कर दिया जाए तो यह अल्मोड़ा-भवाली मार्ग पर रातीघाट के पास मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें...Chhath Puja 2024: देवभूमि में व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, तस्वीरें
लोनिवि इस संभावना को लेकर काम कर रहा है। ऐसे में मार्ग का एक विकल्प मिल सकता है। लोनिवि नदी की दूसरी तरफ से भी एक अन्य वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम कर रहा है। ऐसे में इन विकल्पों को लेकर अधिकारियों की आस टिकी हुई है।