फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019 : मध्य प्रदेश के यात्री की गुंजी में हार्टअटैक से मौत

Sat, 17 Aug 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के 16वें दल के यात्री मध्य प्रदेश निवासी मनोहर दुबे (57) की गुंजी में हृदयाघात से मौत हो गई। शव गुंजी से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार, 16वें दल के 57 यात्री 14 अगस्त को बूंदी से गुंजी पहुंचे थे। रात में करीब नौ बजे यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इसी बीच मनोहर दुबे अचानक गिर पड़े। चिकित्सकों ने उनका इलाज किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन


शव को बृहस्पतिवार को यात्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, केएमवीएन के एक स्टॉफ, चार पोर्टर और पुलिस के दो जवानों के सहयोग से गुंजी से बूंदी लाया गया। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को बूंदी से धारचूला लाते समय पांगला में सड़क पर मलबा आने से शव डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल लाया जा रहा है। 

धारचूला पहुंचा 17वां दल
कैलाश मानसरोवर यात्रा का 17वां दल आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। 13 वां दल परिक्रमा पूरी कर गुंजी से बूंदी और 14वां दल जुनजुई-पू से दारचिन होते हुए कुग्गू पहुंच गया है। 15वां दल तकलाकोट, जबकि 16वें दल के यात्री गुंजी में हैं।
विज्ञापन


17वें दल के 56 यात्री (45 पुरुष और 11 महिलाएं) शुक्रवार को जनसंपर्क अधिकारी प्रह्लाद नारायण मीणा और बलविंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह डीडीहाट पहुंचे। प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को भोजन के साथ भट की चुटकानी, भांग की चटनी, रायता और पहाड़ी चावल की खीर परोसी गई। इसके बाद यात्री आईटीबीपी मिर्थी पहुंचे। यहां कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के दुर्गम रास्तों और बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उसके बाद दल आधार शिविर धारचूला रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें