कैलाश मानसरोवर यात्रा का आरंभ 12 जून से होने जा रहा है। यात्रियों का पहला दल मंगलवार को दिल्ली से काठगोदाम टीआरसी पहुंचेगा।
यहां दल में शामिल यात्रियों का पारंपरिक रूप से तिलक व माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जून से सितंबर तक चलने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 जून से आरंभ होगी।