हरीश कुटियाल के मुताबिक कुटी को जाने वाला मार्ग नजंग, मालपा और बूंदी के बीच काफी संकरा है। कुटियाल करीब सौ लोगों के साथ गांव में हुई पूजा में शामिल होकर वापस लौटे और उन्होंने अब यात्रा मार्ग बंद होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी है।
उधर, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली ने बताया कि नजंग, बोलायर की कठिन चढ़ाई पर भी यात्रा मार्ग के हाल बुरे हैं। मालपा का 14 किलोमीटर हिस्से का मार्ग अभी तक ठीक नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग पैदल मार्ग ठीक नहीं करता है तो कैलाश मानसरोवर यात्रा, छोटा कैलाश यात्रा और ओम पर्वत के यात्रियों के लिए यात्रा करना करीब-करीब असंभव हो जाएगा।
एसडीएम वरुण अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग ठीक करने और रेलिंग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर वह स्वयं भी मार्ग के निरीक्षण करने जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के एई जीसी भट्ट ने कहा कि जल्द नजंग से मालपा के बीच मार्ग ठीक कर लिया जाएगा। यात्रा जून माह में होनी है और अभी तक इसी तरह की परेशानी को देखते हुए तिथि तय नहीं हो पाई है।