फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा शुरू होने से पहले ही कैलाश मानसरोवर का पैदल मार्ग बंद, जान जोखिम में डालकर वापस पहुंचे लोग

Mon, 27 May 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जून में शुरू होने जा रही यात्रा से पहले ही चीन सीमा के अंतिम गांव कुटी के पास ग्लेशियर के साथ आए मलबे के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। कुटी और गुंजी के बीच तिचंग और नमुच में मार्ग मलबे से पटा हुआ है। इस बात का भी पता तब लगा जब पूजा में शामिल होने कुटी गए करीब सौ लोग वापस धारचूला लौटे।

विज्ञापन


इन लोगों के मुताबिक माइग्रेशन पर धारचूला आए पचास परिवार जान जोखिम में डालकर ही किसी तरह से वापस कुटी पहुंच पाए। लोग अब खतरा उठाकर आवागमन कर रहे हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग को ठीक कर लिया जाएगा।  

कुटी गांव के हरीश कुटियाल और जीवन कुटियाल के मुताबिक गुंजी से कुटी के बीच मे तिचंग और नमुच में दो से तीन फीट ऊंचे ग्लेशियर और भारी मात्रा में मलबा गिरा है। धारचूला से वापस लौट रहे पचास परिवार जब इस जगह पहुंचे तो यह मंजर खुलकर उनके सामने आया।
विज्ञापन


ये लोग हर साल सर्दियों में करीब 110 किलोमीटर उतरकर धारचूला पहुंचते हैं और मई माह के अंत में वापस गांव लौटते हैं। इस बार इन लोगों ने जान हथेली पर रख कर किसी तरह से इस जगह को पार किया।

विज्ञापन

हरीश कुटियाल के मुताबिक कुटी को जाने वाला मार्ग नजंग, मालपा और बूंदी के बीच काफी संकरा है। कुटियाल करीब सौ लोगों के साथ गांव में हुई पूजा में शामिल होकर वापस लौटे और उन्होंने अब यात्रा मार्ग बंद होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी है। 

उधर, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली ने बताया कि नजंग, बोलायर की कठिन चढ़ाई पर भी यात्रा मार्ग के हाल बुरे हैं। मालपा का 14 किलोमीटर हिस्से का मार्ग अभी तक ठीक नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग पैदल मार्ग ठीक नहीं करता है तो कैलाश मानसरोवर यात्रा, छोटा कैलाश यात्रा और ओम पर्वत के यात्रियों के लिए यात्रा करना करीब-करीब असंभव हो जाएगा।   

एसडीएम वरुण अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग ठीक करने और रेलिंग लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर वह स्वयं भी मार्ग के निरीक्षण करने जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के एई जीसी भट्ट ने कहा कि जल्द नजंग से मालपा के बीच मार्ग ठीक कर लिया जाएगा। यात्रा जून माह में होनी है और अभी तक इसी तरह की परेशानी को देखते हुए तिथि तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें