फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोलिया डांस पर खूब थिरके कैलाश यात्री, गुरुवार को पहुंचेगा तीसरा जत्था

Wed, 13 Jun 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
kailash mansarovar
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पर्यटक आवास गृह डीडीहाट और आईटीबीपी मिर्थी में बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। आईटीबीपी मिर्थी में उनके स्वागत में छोलिया नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसका उन्होंने जमकर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व यात्रियों का दल बुधवार सुबह धारचूला के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने धौलछीना में अल्प विश्राम किया। हिल व्यू होटल धौलछीना के सभागार में व्यापार मंडल के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। यहां यात्रियों ने कुमाऊंनी व्यंजन भट के डुबके, पहाड़ी रायता और खीर का आनंद लिया। इसके बाद दल आईटीबीपी मिर्थी पहुंचा। यहां सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में अधिकारियों और हिमवीरों ने उनका स्वागत किया।

अस्कोट राजवंश के वारिस रजवार भानुराज पाल राजसी वेशभूषा में यात्रियों के स्वागत को मौजूद रहे। यात्रियों ने यहां भोलेनाथ के जयकारे लगाए। बाद में यात्रियों को बल के अधिकारियों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों और वहां बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। पहले दल का नेतृत्व कर रहे अमरनाथ अशोकन और देवेंद्र सिंह ने बताया कि दल में 42 पुरुष, 17 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रियों का तीसरा जत्था आज आएगा

kailash mansarovar yatra
दल के सबसे छोटे यात्री महाराष्ट्र की रिद्धी श्रीकृष्णा (18) और सबसे बुजुर्ग यात्री उत्तर प्रदेश के इंद्र मोहन (69) यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। दल में पश्चिमी बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के तीन-तीन, कर्नाटक, चंडीगढ़ और तेलंगाना के एक-एक, दिल्ली के 14, उत्तराखंड गुजरात, केरल के दो-दो, महाराष्ट्र के पांच, हरियाणा के चार, राजस्थान के सात और उत्तर प्रदेश के 11 यात्री शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 14 तीर्थयात्री दिल्ली से और सबसे कम एक-एक यात्री चंडीगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना से  हैं।  सेनानी दल का स्वागत करने में वालों में एसडीएम वैभव गुप्ता, आईटीबीपी के सहायक सेनानी हरवंश लाल, डॉ. गिरीश कुमार, ई. विक्रांत बिष्ट, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, आन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

दसवीं बार यात्रा कर रहे इंद्रमोहन
अल्मोड़ा/धौलछीना। प्रथम दल में शामिल सबसे अधिक उम्र (69) के नोएडा निवासी इंद्र मोहन 10वीं बार  कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि जितनी बार भोलेनाथ बुलावा भेजेंगे वह उतनी बार फिर से जाना चाहेंगे। वहीं, सबसे कम उम्र (18) की यात्री महाराष्ट्र निवासी श्रीकृष्णा अध्यारू पहली बार यात्रा पर जा रही हैं। श्रीकृष्णा ने बताया कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं हरियाणा निवासी जोगेंद्र खत्री भी लगातार 9वीं बार कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं।

आदि कैलाश यात्रियों का तीसरा जत्था आज आएगा

आदि कैलाश यात्रियों का तीसरा जत्था बृहस्पतिवार को आएगा। तीसरे जत्थे में चार महिलाओं समेत 24 यात्री शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहायक प्रबंधक दीपक पांडे ने बताया कि सुबह चार बजे काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पर वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे यात्रियों का स्वागत करेंगे। सुबह नाश्ता के बाद दल अल्मोड़ा को रवाना हो जाएगा। बृहस्पतिवार को यात्री दल अल्मोड़ा में रात्रि विश्राम करेगा। इस दल के गाइड विक्रम शाह हैं। छह जून को पहला और 10 जून को दूसरा जत्था आदि कैलाश की यात्रा पर जा चुका है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें