फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश के ‘इश्क अनोखा’ में दिखेगा मोहब्बत का हर रंग

Wed, 09 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : file photo
विज्ञापन
कैलाश खेर की नई एलबम ‘इश्क अनोखा’ जल्द रिलीज होने जा रही है। इस एलबम में मोहब्बत के सभी रूपों को शामिल किया गया है। हरिद्वार अर्द्धकुंभ के योगकुंभ में प्रस्तुति देने के बाद गायक कैलाश खैर ने अपने एलबम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कैलाश ने बताया कि ‘इश्क अनोखा’ एलबम में मोहब्बत के सभी रूप हैं। मोहब्बत कई प्रकार की होती है। कभी यह आलौकिक बन जाती है तो कभी इसमें अतिरेक आ जाता है। मोहब्बत के सभी रूपों पर पर रिसर्च करने के बाद यह एलबम तैयार किया गया है। एलबम में कुल आठ गाने हैं।

कैलाश ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ पर एक सीरियल भी बनाया है। सीरियल की शूटिंग केदारनाथ और गुप्तकाशी आदि क्षेत्रों में रहकर कलाकारों ने बेहद ठंड झेलते हुए की है। इसमें क्षेत्रीय लोगों का काफी सहयोग मिला। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीरियल को किसी बड़े चैनल पर दिखाया जाएगा, हालांकि यह अभी तय नहीं किया गया है। सीरियल में निम की टीम भी दिखाई देगी। कैलाश ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार अर्द्धकुंभ के योगकुंभ में कैलासा बैंड की ओर से प्रस्तुति दी गई थी। 

दादी की आस्था से बचते हैं धार्मिक स्थल
कैलाश खेर ने बताया कि केदारनाथ पर बने सीरियल में आठ गाने हैं। सीरियल की 12 कड़ी तैयार की गई है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि कैसे एक दादी की आस्था से धार्मिक स्थलों को बचाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि सीरियल में एक परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जो आस्था से जुड़ा है। दादा ने कई धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया होता है। बदलती हुई जेनरेशन कैसे उस जगह पर मॉल बनवाने को कहती है, लेकिन दादी की आस्था से धार्मिक स्थल बच जाते हैं। 

बाबा ने ही किया सृष्टि का निर्माण 
कैलाश खैर ने कहा कि आपदा लाना भी बाबा का ही काम है। बाबा ने ही सृष्टि का निर्माण किया है। जो सृष्टि का निर्माण करता है वही इसे वापस ले सकता है। यदि बाबा को नाराज करोगे तो वह आपदा भी ला सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आपदा के बाद हम रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर कौन शक्ति है, जो यह कर सकती है। वह शिव-शक्ति ही है। शिव ही सब कुछ देते हैं, वही सब कुछ ले भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें