कैलास मानसरोवर यात्रियों के दसवें दल के सदस्य शनिवार को अल्मोड़ा-डीडीहाट मार्ग बंद होने के कारण धौलछीना में फंस गए। यात्रियों को दूसरे मार्ग से आगे ले जाया जा रहा है।
बारिश के चलते अल्मोड़ा-डीडीहाट मार्ग बंद होने से यात्री सात घंटे तक धौलछीना में बैठे रहे। बाद में अपराह्न तीन बजे सड़क खुलने की कोई संभावना न दिखने पर यात्रियों को वापस अल्मोड़ा लाया गया।
वहां से बागेश्वर के रास्ते डीडीहाट लाने का प्रयास किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार दसवें दल के सदस्यों को आज धारचूला पहुंचना था।
छठा दल बूंदी पहुंचा
दूसरी ओर कैलास यात्रा पूरी कर छठे दल के सदस्य बूंदी पहुंच गए। सातवां दल तिब्बत के कुजू में है। आठवें दल के सदस्य तकलाकोट में जबकि नौवें दल के सदस्य गुंजी में हैं।
आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि खराब मौसम के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवान हर समय साथ रहेंगे।