फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों का पौधा रोप दिल्ली लौटे कैलास यात्री

Sun, 23 Aug 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उलाला, पिथौरागढ़-डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर 14वें दल के यात्री रविवार सुबह जागेश्वर धाम होते हुए दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी और कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। बाद में यात्रियों ने टीआरसी के पास बनाई गई मानसरोवर वाटिका में पौधों का रोपण किया।

यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए की जा रही पहल का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा समन्वयक विनोद तिवारी, हर सिंह, शंकर, सुनील, नारायणदत्त, महेश, विनीत समेत तमाम कर्मचारी थे।
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि आज 15वें दल के सदस्य वापसी में गुंजी पहुंच गए हैं। आज सुबह 17वें दल के सदस्यों ने लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश किया।
विज्ञापन


16वें दल के सदस्य तिब्बत के जोंगजेबू नामक स्थान पर हैं। 18वें दल के सदस्यों ने आज सुबह गाला से बूंदी तक का सफर पूरा किया। कैलास मानसरोवर यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें