कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान सूबे के मौसम विभाग ने सभी यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विभाग के मुताबिक इस साल नेपाल और उत्तराखंड में आए भूकंप के बाद तेज बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा है। मौसम विभाग ने नौ जून को विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। इसमें निदेशक आनंद शर्मा ने आगाह किया है कि चूंकि इस साल नेपाल और उत्तराखंड के कई इलाकों में कई बार भूकंप आया है।
लिहाजा पहाड़ों में दरारें हो सकती हैं। ऐसे में मानसून आने और बारिश बढ़ने पर इन पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है। आनंद शर्मा के मुताबिक फिलहाल भूस्खलन की कोई चेतावनी नहीं है सिर्फ बचाव की सलाह जारी की गई है।