फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैकेयी ने राम के लिए मांगा वनवास, भरत को राजगद्दी

विज्ञापन
सरस्वती कला मंच रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर नई यमुना कॉलोनी में चल रही रामलीला में शनिवार को राम बारात और कन्यादान का मंचन किया गया। इससे पूर्व कस्बे में निकाली गई राम बारात में पूरा कस्बा राम के रंग में रंग गया। लोगों ने बारात का जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। राम और लक्ष्मण की अनुपम छवि देख सब भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने रामजी की निकली सवारी, हे राम हे राम आदि भजनों की धुनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शनिवार को शुरू हुई राम बारात डाकपत्थर बस स्टैंड से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, मुख्य बाजार, डाकपत्थर चौक, चर्च, डीसीसीडी, गोगावीर मंदिर होते हुए रामलीला परिसर में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर नीरज चौहान, वीर सिंह शाही, बीबी भटनागर, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
उधर, रामलीला समिति की ओर से नेहरू बाजार डाकपत्थर में चल रही रामलीला में कैकेयी मंथरा संवाद, कैकेयी दशरथ संवाद का मंचन किया गया। यहां पहले दृश्य में दिखाया गया कि राम विवाह के बाद अयोध्या में खुशी का माहौल है। दशरथ राम को राजा बनाना चाहते हैं कि तभी मंथरा केकई से भरत को राजा बनाने की बात कहती है। मंथरा की बातों में आकर केकई राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी देने का वचन मांगती है। जिसे सुन दशरथ को गहरा धक्का लगता है। जिसके बाद वनवास को लेकर केकई और दशरथ के बीच खासा संवाद होता है। इसी के साथ परदा गिर जाता है। इस अवसर पर पंकज नैथानी, सौरभ उनियाल, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भी शनिवार को कैकेयी मंथरा और दशरथ कैकेयी संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें