इन दिनों उत्तराखंड के गांव और शहर में कच्छा-बनियानधारी गिरोह की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है।
हालांकि अभी तक कहीं से कोई अपराधिक घटना की सूचना नहीं है, बावजूद गांव से लेकर शहरभर में उनकी चर्चाएं आम है।
पुलिस ने इस तरह की सूचना को अफवाह बताते हुए संदिग्ध लोगों की सूचना देने की अपील की है। जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण क्षेत्र में कच्छा-बनियानधारी गिरोह की चर्चाओं से लोग डरे हुए हैं।
मौजूदगी की बातें
एक सप्ताह पहले नरेंद्रनगर प्रखंड में खाड़ी क्षेत्र, थौलधार के बंगियाल और पांगरखाल में इस तरह की अफवाह रही, उसके बाद अब जिला मुख्यालय में भी उनकी मौजूदगी की बातें की जा रही है।
शरीर पर काला ग्रीस
बताया जा रहा है, कि गिरोह में चार-पांच लोगों के साथ महिलाएं भी है, उन्होंने शरीर पर काला ग्रीस लगाया हुआ है। हालांकि अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मंगलवार सांय सावधानी बरतने को लेकर मजिस्द से भी एनाउसमेंट किया गया। गिरोह को लेकर पुलिस थाने में भी कई बार रात को फोन आ रहे हैं, लेकिन जांच करने पर कहीं से भी कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने कहा कि लोगों को सावधान रहकर ऐसी अफवाहों से डरने की जरूरत नहीं है।
इनकी भी सुनिए
कच्छा-बनियान गिरोह की सूचना को लेकर थाने में भी फोन आ रहे हैं, लेकिन जांच पड़ताल में उनकी मौजूदगी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। लोगों को इस उफवाह से डरने की जरूरत नहीं है। कहीं संदिग्ध लोग दिखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सुरक्षा के लिए रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
- एश्वर्य पाल, थानाध्यक्ष नई टिहरी।