फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सौ और दो सौ मीटर दौड़ में कबीर रहे पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय महाविद्यालय चकराता में आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 और 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कबीर ने पहला स्थान पाया है।
वहीं, 100 मीटर दौड़ में निखिल दूसरे और रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आंचल ने पहला, अनु ने दूसरा और रवीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कबीर पहले, ऋतिक तोमर दूसरे और निखिल जोशी तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आंचल ने पहला, अनु ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय मोरी उत्तरकाशी के प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में आयुषी रावत पहले, हिमांशी दूसरे और अनु तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में रितेश कुमार ने पहला, मनीष चौहान ने दूसरा और निलेश वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विजेता छात्रों को मेडल देखकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुमेरचंद सुमन, सुदीप्ता कंडारी, शिवांगी उपाध्याय, प्रवेश कुमार त्रिपाठी, अनुज कुमार, यशवीर सिंह रावत, जयश्री थपलियाल, पूजा रावत, अंकुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें