फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ बवाल के चलते उत्तराखंड में ट्रेनें घंटों लेट

Sat, 05 Jul 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद) में हिंसक भीड़ के रेलवे ट्रैक पर उपद्रव से मुरादाबाद-सहारनपुर रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से करने से घंटों से देरी से ट्रेनें पहुंची। कुंभ एक्सप्रेस 13 घंटे, दून एक्सप्रेस 11 घंटे, जनता आठ घंटे, मसूरी एक्सप्रेस सात घंटे लेट के करीब लेट हरिद्वार पहुंची।

बवाल की सूचना से ट्रेनों से लोकल यात्री कम संख्या में ही गए। वही यात्रा गए जिन्हें जाना बहुत जरूरी था।

दून एक्सप्रेस 11, जनता आठ घंटे लेट

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुंभ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को वाया गजरौला मोज्जमपुर ट्रैक से हरिद्वार के लिए भेजा गया। जिस कारण कुंभ एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से शनिवार सुबह 4:55 बजे हरिद्वार पहुंची।

वहीं जनता आठ घंटे लेट से 11:25 बजे, दून एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से शाम सवा तीन बजे, मसूरी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर 12:30 बजे पहुंची।

कुंभ एक्सप्रेस को सुबह 6:15 बजे हावड़ा के लिए रवाना किया गया। हरिद्वार से जाने वाली अन्य ट्रेनों को समय से भेजा गया।

स्टेशनों पर पसरा रहा सन्नाटा
कांठ में हिंसा से हरिद्वार रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ अन्य दिनों के मुकाबले कम नजर आई। स्थानीय यात्री भी स्टेशन पर कम ही नजर आए। जबकि अन्य दिनों में स्टेशन पर लोकल यात्रियों की खूब भीड़ लगी रहती थी।
विज्ञापन

यात्री लेते रहे जानकारी

यात्री भी सुबह से पूछताछ काउंटर मुरादाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की सूचना पूछते दिखे। कुछ लोग बरेली, मुरादाबाद रूट पर ट्रेन से सफर करने से पूर्व जानकारी लेते रहे।

कुछ लोगों का कहना था कि मुरादाबाद में बवाल के बाद रेलवे की ओर से रूट बदलने की सूचना देने के लिए रेलवे स्टेशन पर सूचना केंद्र की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

रेलवे अध‌िकार‌ियों का है कहना
मुरादाबाद से रूट डायवर्ट होने के बाद कई ट्रेनें देरी से पहुंची। यहां से जाने वाली ट्रेनों को समय पर भेजा गया। ट्रैक पर स्थिति सामान्य होने की सूचना के बाद मुख्यमार्ग ट्रेनों का संचालन होगा।
-एसपी पांडे, स्टेशन अधीक्षक, हरिद्वार रेलवे स्टेशन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें