फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ 2018: पूर्वजन्म और भविष्य जानना है तो चले आइए यहां...

Tue, 27 Mar 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
jyotish mahakumbh
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में अलग-अलग विधाओं के कई माहिर ज्योतिष शामिल होंगे। इसमें वैदिक ज्योतिष का बड़ा नाम पंडित केए दूबे पद्मेश भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वर्ष लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया था। महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले गुरु देवेंद्र उपाध्याय जातक के पूर्वजन्म से लेकर भविष्य के बारे में मिनटों में बता देते हैं। शिव के उपासक गुरु देवेंद्र ने होरा शास्त्र पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ज्योतिष सम्राट व ज्योतिष चंद्रामणि की उपाधि प्रदान की जा चुकी है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा - फोटो : amarujala
इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रसिद्ध वास्तुविद् सतीश शर्मा को दिया जाएगा। 31 मार्च को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। इस दिन ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी केएन राव को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। एस्ट्रो ब्लेसिंग इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व एमडी पंडित सतीश शर्मा वास्तु के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं। वह इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय वास्तु अकादमी के अध्यक्ष और ज्योतिष मंथन हिंदी ज्योतिष पत्रिका के मुख्य संपादक भी हैं। वास्तु की कई पुस्तकें लिख चुके पंडित शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए जा चुके हैं। वह देश ही नहीं विदेश में भी वास्तुशास्त्र से जुड़ी सेवाएं दे रहे हैं। वह ज्योतिष व वास्तु पर अब तक छह हजार से ज्यादा व्याख्यान दे चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
jyotish mahakumbh
पिछले दो वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के सौ से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विद्याओं के विशेषज्ञ 31 मार्च से दो अप्रैल तक दून में जुटेंगे। अगले दिन एक मार्च को पूरा दिन कार्यक्रम के सत्र आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। लोग अपनी पसंद के ज्योतिषी से मिलकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। पूरे दिन लोग अलग-अलग विद्याओं के इन विद्वानों से मुलाकात कर परामर्श और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। महाकुंभ के अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ  में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान व कार्यों के सापेक्ष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
jyotish mahakumbh
कई परिचर्चाएं होंगी आयोजित
महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच कई संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। ज्योतिष का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या उपयोग हो सकता है, इसको लेकर परिचर्चाएं आयोजित होंगी। स्वास्थ्य और ज्योतिष के बीच के संबंध समेत अन्य इससे मिलते-जुलते विषयों पर विद्वानों के बीच संवाद होगा, जिसके माध्यम से एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ज्योतिषियों का होगा सम्मान
पिछले दो वर्षों की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें