अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में अलग-अलग विधाओं के कई माहिर ज्योतिष शामिल होंगे। इसमें वैदिक ज्योतिष का बड़ा नाम पंडित केए दूबे पद्मेश भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वर्ष लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया था। महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले गुरु देवेंद्र उपाध्याय जातक के पूर्वजन्म से लेकर भविष्य के बारे में मिनटों में बता देते हैं। शिव के उपासक गुरु देवेंद्र ने होरा शास्त्र पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ज्योतिष सम्राट व ज्योतिष चंद्रामणि की उपाधि प्रदान की जा चुकी है।