फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय, निष्पक्षता व ईमानदारी एक अधिकारी की पहचान : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


न्याय, निष्पक्षता व ईमानदारी एक अधिकारी की पहचान : धामी
-सीएम ने कहा, युवा अधिकारियों से जनता को नई उम्मीदें, नवाचार व संवेदनशीलता को अपनाएं
-परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्याय, निष्पक्षता व ईमानदारी ही एक अधिकारी की पहचान होती है। प्रदेश की जनता को युवा अधिकारियों से नई उम्मीदें हैं। इसके लिए नवाचार व संवेदनशीलता को अपनाएं।
शुक्रवार को सीएम आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने वाले युवा अधिकारी राज्य की रीढ़ माने जाते हैं। सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। प्रशासनिक सेवा को केवल प्रोफेशन नहीं समझना चाहिए। इसे समाज व देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के लिए समर्पित एक सेवा भाव के रूप में अपनाएं। अधिकारी जब सेवा को ईश्वरीय कार्य समझकर कार्य करेंगे, तब उनके निर्णय अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रशासन को नवाचार अपनाने की जरूरत है। समस्याओं के समाधान के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक और स्मार्ट समाधान आवश्यक है, जिससे जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं मिल सकें। अधिकारी हर समस्या को मानवीय दृष्टिकोण से समझें और प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करें। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। इसके बावजूद अधिकारी अगर सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से काम करेंगे, तो प्रदेश के लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें