फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूही ने गंगा में विसर्जित की भाई की अस्थियां

Sat, 15 Mar 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर बड़े भाई बॉबी चावला की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। उनके भाई की नौ मार्च को मुंबई के अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जूही चावला, उनके पति जय मेहता, भाभी अनुराधा और परिवार के अन्य कई सदस्य बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार पहुंचे थे। पूरा परिवार निरंजनी अखाड़ा स्थित एक आश्रम में रुका था।
विज्ञापन


मां आनंदमयी आश्रम में की प्रार्थना
सुबह सभी परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर मां आनंदमयी आश्रम पहुंचे। यहां अस्थि कलश रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे हरकी पैड़ी पहुंचे और अस्थियां गंगा में विसर्जित की। पंडित आशीष गौतम ने कर्मकांड संपन्न कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें