जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में ब्लैकमेलिंग के आरोपी नीरज चौहान के खिलाफ कूट रचना करने की धारा बढ़ा दी गई है।
विभिन्न धाराओं में जेल में बंद
उस समेत ब्लैकमेलिंग के गिरफ्तार छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1
जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में सपा नेता और टीवी चैनल के कथित पत्रकार नीरज चौहान, निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया, संजय बनर्जी, अमित गर्ग, शाइनी मैक और युवती ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में जेल में बंद हैं।
पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'
दो आरोपी आरिफ और अवनीश सिन्हा अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला
बताया जा रहा है कि आरिफ और अवनीश सिन्हा ने नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक की याचिका दायर की है।
पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम
सूत्रों के मुताबिक इनकी ओर से एफआईआर निरस्त कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। जिस पर अभियोजन की ओर से आज जवाब दाखिल किया जाना है।