निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त व आपदा सचिव के अलावा आपदा प्रबंधन के अधिशासी अधिकारी पीयूष रौतेला, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहितास्व मिश्रा, भूस्खलन न्यूनीकरण केंद्र के वैज्ञानिक शांतनु सरकार, आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. बीके माहेश्वरी, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के गोपालकृष्णन, भू-वैज्ञानिक दीपक हटवाल, वाडिया इंस्टीट्यूट की विशेषज्ञ स्वप्निल, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और तहसीलदार रवि शाह आदि मौजूद थे।
‘आपदा मद से मांगें बजट, सीवर लाइन बिछाएं’
रविग्राम में निरीक्षण के दौरान आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों से क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की योजना की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से इसके लिए बजट मांगा गया है लेकिन अभी तक बजट नहीं आया है। इस पर आपदा सचिव ने तत्काल आपदा मद से बजट की डिमांड करने और सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए। प्रभावितों की मांग पर सचिव ने कहा कि वे स्वयं कार्य की मॉनीटरिंग करेंगे।