जोशीमठ के सर्किल रेट की दरें
कृषि भूमि
- प्रमुख मार्ग से 0 से 200 मीटर तक - 250 लाख प्रति हे.
- प्रमुख मार्ग से 201 से 350 मीटर तक - 222 लाख रुपये प्रति हे.
- प्रमुख मार्ग से 351 मीटर से अधिक 205 लाख प्रति हे.
अकृषि भूमि
- प्रमुख मार्ग से 0 से 200 मीटर तक 6500 प्रति वर्ग मीटर
- प्रमुख मार्ग से 201 से 350 मीटर तक 5800 प्रति वर्ग मीटर
- प्रमुख मार्ग से 351 मीटर से अधिक 5400 प्रति वर्ग मीटर
वाणिज्य भवन की दर
- दुकान, रेस्टोरेंट्स, कार्यालय 40200 प्रति वर्ग मीटर
- अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 38400 प्रति वर्ग मीटर
गैर वाणिज्य भवन की दर
- प्रथम श्रेणी पक्का - 23200 रुपए प्रति वर्ग मीटर
- द्वितीय श्रेणी पक्का-कच्चा - 20600 रुपये प्रति वर्ग मीटर
राज्य में आपदा प्रभावितों के लिए पुनर्वास, विस्थापन नीति 2021 लागू है। लेकिन चूंकि जोशीमठ का मामला बिल्कुल अलग है, इसलिए जोशीमठ आपदा पुनर्वास नीति अलग से बनाई जाएगी। इसी नीति के अनुसार प्राभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए जिले से फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर फैसला लिया जाएगा। जो भी नीति बनेगी, लोगों के हित में होगी।
- डॉ. रंजीत सिन्हा, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग