फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ: पैंका गांव में बुजुर्ग को मारने वाला गुलदार 24 घंटे के भीतर पिंजरे में कैद

Tue, 01 Dec 2020 05:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चमोली जिले के जोशीमठ के पैंका गांव के बुजुर्ग को हमला कर मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर दिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन


सोमवार को जोशीमठ के पैंका गांव में गुलदार ने बुजुर्ग गंगा सिंह (70) को गांव के पास ही मार दिया था। बुजुर्ग का अधखाया शव गांव से करीब दो किमी दूर मिला था। घटना को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 24 घंटे में गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया।


वन विभाग ने सोमवार शाम को विष्णुप्रयाग के पास पिंजरा लगा दिया। मंगलवार सुबह गुलदार उसमें कैद हो गया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिली, लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले इसी क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर काम करने वाले एक मजदूर को भी गुलदार ने मार डाला था। उसके बाद सोमवार को हुई घटना से ग्रामीण काफी दहशत में थे।

गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है, उसे रेस्क्यू सेंटर हरिद्वार ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें